रविवार, 6 सितंबर 2026

गौशाला के पास सब्जी व्यापारी पर हमला, लूट के बाद ऑटो को किया चकनाचूर भाजपा नेता अरुण सिंह ने मनिकवार चौकी पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाए सवाल

गौशाला के पास सब्जी व्यापारी पर हमला, लूट के बाद ऑटो को किया चकनाचूर भाजपा नेता अरुण सिंह ने मनिकवार चौकी पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाए सवाल

गौशाला के पास सब्जी व्यापारी पर हमला, लूट के बाद ऑटो को किया चकनाचूर भाजपा नेता अरुण सिंह ने मनिकवार चौकी पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाए सवाल *सिर में गंभीर चोट लगने से व्यापारी घायल, वारदात के बाद मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़ रीवा। मानिगवां थाना अंतर्गत मनिकवार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा की गौशाला के समीप सब्जी व्यापारी के साथ कथित मारपीट और लूट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने सब्जी से लदे ऑटो को रोककर व्यापारी के साथ मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने ऑटो को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। सब्जी से लदे ऑटो को किया क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी को निशाना बनाने के साथ उसके सब्जी से लदे ऑटो में भी तोड़फोड़ की। देखते ही देखते ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उसमें रखी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल व्यापारी के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। घटना की वास्तविक वजह और लूट में कितनी राशि या सामान गया, इसका स्पष्ट विवरण पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़* घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के बाद क्षेत्र में तनाव जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। *भाजपा नेता अरुण सिंह ने चौकी प्रभारी को घेरा* घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने मनिकवार चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस की नियमित गश्त प्रभावी रूप से नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी से क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि आम लोगों और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है और यदि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं होती हैं तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पुलिस जांच के बाद साफ होगी घटना की पूरी तस्वीर फिलहाल घटना के पीछे का कारण, आरोपियों की संख्या और लूटे गए सामान अथवा रकम की वास्तविक जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल व्यापारी के बयान और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना ने मनिकवार चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचती है और व्यापारी के साथ हुई मारपीट व लूट के मामले में क्या कार्रवाई करती है।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

गोविंदगढ़, रीवा | खबर संग्राम न्यूज़।  गोविंदगढ़ तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ क्षत-विक्षत मिलने से सनसनी

गोविंदगढ़, रीवा | खबर संग्राम न्यूज़। गोविंदगढ़ तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ क्षत-विक्षत मिलने से सनसनी

📰 गोविंदगढ़ तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ क्षत-विक्षत मिलने से सनसनी
रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित तालाब में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और तत्काल इसकी सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की जांच के दौरान मृतक का एक हाथ क्षत-विक्षत (खाया हुआ) मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पानी में रहने वाले जीवों द्वारा शव को नुकसान पहुंचा हो। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटनास्थल पर तालाब किनारे मृतक के कपड़े भी पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट: बलेंद्र यादव खबर संग्राम न्यूज़

मंगलवार, 23 जून 2026

भोपाल शहर में खबर संग्राम न्यूज़ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भोपाल शहर में खबर संग्राम न्यूज़ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भोपाल शहर में खबर संग्राम न्यूज़ चैनल के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को शाम 7:00 बजे खबर संग्राम के प्रधान संपादक अशीष मिश्रा मुख्य आतिथ्य मै खबर संग्राम के राष्ट्रीय प्रभारी उमेश द्विवेदी जी के द्वारा रिबन काट कर द्वारा उद्घाटन किया गया सर्व प्राथम म सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्राज्लित कर माल्यार्पण किया गया उसके बाद सभी पत्रकारों ने मंच के माध्यम से अपनी अपनी बातें सामने रखी कार्यक्रम में मुख्य रूप से खबर संग्राम के प्रधान संपादक अशीष मिश्रा राष्ट्रीय प्रभारी उमेश द्विवेदी उप संपादक पवन शुक्ला जी भोपाल ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र यादव शहर संवाददाता शुभम शुक्ला के साथ कई पत्रकार उपस्थित रहे

सोमवार, 17 मार्च 2025

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा 18 तारीख को रीवा बंद एवं आत्मदाह

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा 18 तारीख को रीवा बंद एवं आत्मदाह


रीवा।मऊगंज जिले के शाहपुर में हुए ब्राह्मण परिवार के युवक की हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही एवं उनके घर बुलडोजर चलाई जाने को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष मैहर अभिषेक पांडे, आशीष तिवारी जिला अध्यक्ष रीवा, सुधीर पांडे शहर अध्यक्ष रीवा, द्वारा 18 तारीख को रीवा बंद एवं आत्मदाह की चेतावनी आईजी कार्यालय के सामने करने की दी है प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा ने कहा कि लगातार प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हो रहा ब्राह्मण परिवार को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है शासन प्रशासन मौन है यदि 18 तारीख के पहले मऊगंज हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही और उनके घर बुलडोजर नहीं चलाया जाता तो 18 तारीख को रीवा बंद एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी आत्मदाह करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी  शासन प्रशासन की होगी। सतना जिले से स्व, श्री धर्मेश चतुर्वेदी के पुललू सकरिया, रमेश शर्मा जितेन्द्र दीक्षित, दिलीप शर्मा, एवं सर्वहारा ब्राह्मण समाज की ओर से इस तरह की घटनाएं करने वाले के ऊपर यदि मुख्यमंत्री ने सगान नहीं लिया तो फिर सनातन धर्म का राग अलापने वाले चाहे धर्म गुरु हों या फिर राजनेता सभी को इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे जय परशुराम जय महादेव

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन प्रयागराज में हुआ संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन प्रयागराज में हुआ संपन्न

मध्य प्रदेश से खबर संग्राम समाचार पत्र के प्रधान संपादक आशीष मिश्रा को राष्ट्रीय मंच पर किया गया सम्मानितभारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय महासम्मेलन पावन नगरी की धरा प्रयागराज में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ सम्मेलन में कई प्रदेशों से आए पत्रकारों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर अपनी अपनी बातें रखी एवं सभी को मंच पर सम्मानित भी किया गया इस तारतम पर मध्य प्रदेश से पहुंचे खबर संग्राम के प्रधान संपादक आशीष मिश्रा जी को भी राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया ||

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

महेश प्रसाद सोनी भ्रष्टाचारउन्मूलन संगठन के प्रदेश सचिव बने

महेश प्रसाद सोनी भ्रष्टाचारउन्मूलन संगठन के प्रदेश सचिव बने

महेश प्रसाद सोनी भ्रष्टाचारउन्मूलन संगठन के प्रदेश सचिव बने 
भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका तिवारी की सहमति पर मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठनके प्रदेश अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पांडे द्वारा महेश प्रसाद सोनी कोठी जिला सतना को मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है महेश प्रसाद सोनी को भ्रष्टाचारउन्मूलन का सचिव बनाये जाने पर केशराज सिंह विजयसिंह महेंद्र सिंह बृजभानसिंह गिरीश गर्ग रामराम जी गुप्ता के के गणेशप्रसाद गुप्ता अतुल चौरसिया सचिन लखेरा अमित सिंह लवकेश गर्ग राजासिंह राजेश कुचिया सहित इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त है

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

श्रमजीवी पत्रकार परिषद कोठी इकाई की बैठक संम्पन्न

श्रमजीवी पत्रकार परिषद कोठी इकाई की बैठक संम्पन्न





कोठी -अध्यक्ष लवकेश गर्ग के ततप्रावधान मे आज रविवार श्रमजीवी पत्रकार परिषद कोठी की बैठक सम्पन्न-श्रमजीवी पत्रकार परिषद कोठी इकाई की सदस्यता अभियान की बैठक श्रमजीवी पत्रकार कोठी अध्यक्ष लवकेश गर्ग की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में क्षेत्रीय पत्रकार साथिओ ने भाग लिया जिसमें सदस्यता अभियान व पत्रकार हितो सहित पत्रकारिता से प्रशासन व समाज मे असंगठित खबरों को लेकर चर्चा की गई,चर्चा में इकाई द्वारा यह निश्चित किया गया है साथ ही हर माह बैठक को लेकर भी निर्णय लिया गया जिससे सन 2025 के लिए पत्रकार साथियो के पहचान पत्र बन सके,बैठक की अध्यक्षता वरिस्ट पत्रकार महेश सोनी जी व अजय सिंह जी द्वारा की गई संगठन को लेकर तथा पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा को लेकर अपना उद्बोधन भी दिया जिसमें उपस्थित सदस्य साथि कोठी इकाई के अध्यक्ष लवकेश गर्ग, अजय सिंह, महेश सोनी, अमित सिंह,शैलेन्द्र सिंह,राहुल अग्रवाल,चंद्रप्रकाश तिवारी, ब्रजेन्द्र शुक्ला, प्रशांत पांडेय,दुर्गेश त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी,राजेश्वर पांडेय,क्षत्रसाल सिंह, उपस्थित रहे।

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।

महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।


उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित आजादी के अमर शहीदों को ऐतिहासिक जय स्तंभ पर दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित आजादी के अमर शहीदों को ऐतिहासिक जय स्तंभ पर दी गई श्रद्धांजलि

15 अगस्त 1947 को विभाजन के साथ मिली आजादी के बाद गांधी जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम : अजय खरे रीवा 30 जनवरी। समता सम्पर्क अभियान, समाजवादी कार्यकर्ता समूह एवं विंध्याचल जन आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ऐतिहासिक जय स्तंभ पर शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सं
हित आजादी के आंदोलन के अनगिनत अमर शहीदों के त्याग बलिदान को याद करते हुए दिन 11 बजे उनकी पावन स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र एवं आजादी के आंदोलन के प्रतीक जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संपन्न कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विचार रखते हुए समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को विभाजन के साथ मिली आजादी के कुछ माह बाद गांधी जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम था। कुछ लोग अज्ञानतावश या फिर नफरती सोच के चलते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान की आलोचना करते रहते हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का सम्बोधन सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए दिया था । श्री खरे ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अंतिम दौर में गांधी जी देश की आजादी का सबसे बड़ा चेहरा थे। इसके चलते द्वि-राष्ट्रवाद सिद्धांत पर काम करने वाले गांधी जी की हत्या के लिए तत्पर थे। जिन लोगों ने अंग्रेजों की मुखबिरी की ऐसे लोगों ने गांधी जी की हत्या कर दी। श्री खरे ने बताया कि इतना ही नहीं भारत के वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या पर कहा था :"ब्रिटिश हुकूमत अपने कालपर्यन्त कलंक से बच गई, आपकी हत्या आपके देश, आपके राज्य, आपके लोगों ने की है। यदि इतिहास आपका निष्पक्ष मूल्यांकन कर सका, तो वह आपको ईसा और बुद्ध की कोटि में रखेगा। श्री खरे ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे एक विदेशी व्यक्ति का गांधी जी के सम्मान में दिया गया संदेश मायने रखता है। आज पूरी दुनिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में उनके जन्मदिन पर विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के विचार सार्वभौमिक हैं जो उनकी हत्या होने के बाद भी पूरी दुनिया में फैल गए और मान्य हैं। महान विचारों , त्याग और बलिदान ने गांधीजी को विश्व पिता बना दिया । गांधी जी की जघन्य हत्या के बाद उनका विचार दर्शन मरा नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमर संदेश बन गया है। श्री खरे ने कहा कि गांधी का रास्ता ही पूरी दुनिया को बचा सकता संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि आज के दौर में भारत रत्न और शहीद शब्द का भारी अवमूल्यन हुआ है। जनसाधारण के लिए यह विचारणीय प्रश्न है। आए दिन हत्याएं होती हैं। निश्चित रूप से यह दुखद बात है। हत्या से पीड़ित परिवार के लिए सहानुभूति रखना अच्छी बात है। जरूरत पड़ने पर ऐसे परिवार की आर्थिक मदद भी की जा सकती है लेकिन वोटो की राजनीति के लिए किसी को शहीद का दर्जा दिए जाने की बात कदापि उचित नहीं है। शहीदों का नाम हटाकर नामकरण किया जाना भी सरासर गलत होगा। शहीद देश की सर्वोच्च धरोहर हैं। उनके सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आना चाहिए। संपन्न कार्यक्रम में कामरेड अरविंद त्रिपाठी ,जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला , जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय प्रभारी कौशल किशोर मिश्रा, समाजसेवी शेषमणि शुक्ला , रमाशंकर शुक्ला, अधिवक्ता दीपक गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

खबर संग्राम न्यूज़  जिला सतना से संवादाता ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट

खबर संग्राम न्यूज़ जिला सतना से संवादाता ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट

*जिला सतना सुहावल ब्लॉक अंतर्गत अहीर गांव ग्राम पंचायत में झोलाछाप डॉक्टर लोगों के जीवन से कर रहा है खिलवाड़* अहिर गांव ग्राम पंचायत.. ठीक सतना से 10 किलोमीटर दूरी पर यह ग्राम पंचायत सुहावल ब्लॉक के अंतर्गत है डॉक्टर रामबाबू सिंह जो अपने आप को बड़ा डॉक्टर बता रहा है गरीब जनता के साथ जीवन से खिलवाड़ करने में लगा है किसी भी दिन बड़ी से बड़ी वारदात हो सकती है ना तो इसके पास क्लीनिक में बोर्ड लगा हुआ है ना ही कोई डिग्री सवाल जवाब करने पर अनाप-शनाप उत्तर दे रहा है ग्रामीण जनता के साथ आखिरकार कब तक खिलवाड़ चलता रहेगा देखने पर दुकान के अंदर सीधे मेडिकल स्टोर शरीके दवाइयां काउंटर पर रखे हुए हाय लोगों से मनमानी ढंग से फीस वसूल कर दवाइयां प्रिंट रेट से ज्यादा देता है क्या जिला के अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेगी ताकि ग्रामीण जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो सके खबर संग्राम न्यूज़ जिला सतना से संवादाता ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर करेगे

विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर करेगे

विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर करेगे... सतना रामपुर बघेलान खबर संग्राम न्यूज़* रामपुर बघेलान बिजली विभाग की तानाशाही को लेकर विरोध प्रदर्शन 19 जुलाई को रामपुर बघेलान:-जिले के रामपुर बघेलान विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आगामी 19 जुलाई 2021 से विद्युत मंडल कार्यालय के सामने आमरण अनशन में बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतीश शुक्ला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने दी श्री शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी के चलते क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है कोई भी सक्षम अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है अवैध विद्युत कटौती की जा रही वही ग्रामीण क्षेत्रो में जगह जगह तारे टूटी हुई है जिन्हें सुधारे वाला कोई भी विभागीय अधिकारी कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है कांग्रेस नेता सतीश शुक्ला ने कहा कि रामपुर बघेलान शहरी क्षेत्र वार्ड नं 5 कुर्मिहा टोला व ज्ञानज्योति विद्यालय के समीप लगे ट्रांसफार्मर विगत 1 माह से जले हुए हैं जिन्हें बदलने को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है इसके बावजूद विभाग के कानों में जू तक नही रेगी है साथ ही श्री शुक्ला ने कहा कि बारिश का मौसम होने के चलते जहरीले जानवरों का आतंक बढ़ा हुआ है वही पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है जिसके विरोध में 19 जुलाई को रामपुर बघेलान बिजली विभाग कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा जिसकी लिखित सूचना एसडीएम रामपुर बघेलान व संबंधित विभाग के आधिकारिक को दी जा चुकी है जिसकी समस्त जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी सतना से जिला ब्यूरो चीफ ऋषिकेश त्रिपाठी खबर संग्राम न्यूज़
अनिल गर्ग पिन्टु महाराज पुनः शिवसेना सतना के प्रमुख बनाएं

अनिल गर्ग पिन्टु महाराज पुनः शिवसेना सतना के प्रमुख बनाएं

अनिल गर्ग पिन्टु महाराज पुनः शिवसेना सतना के प्रमुख बनाएं
pp *सतना खबर संग्राम न्यूज़* कल दिनाँक 14 जुलाई 2021 को हुई प्रादेशिक बैठक में कई जिलों में जिला प्रमुख और संगठन प्रमुख की नियुक्तियां की गई जिसके तारतम्य में एक बार पुनः पार्टी आलाकमान ने वर्तमान जिला प्रमुख अनिल गर्ग को जिले का दायित्व दिया गया साथ ही जिला संगठन की कमान भी पुनः राकेश गर्ग खुटहा के हाथों में ही दी गई जिससे सतना के शिवसैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई बधाई देने वालो में मुख्य रूप से योगी सतेन्द्र नाथ आनन्द मोहन मिश्रा योगिता सिंह राबिता मिश्रा कंचन अरुण वर्मा कमलेश साकेत भागवत द्विवेदी जैकी अमित शर्मा बद्री पाठक गब्बर गौतम ओमप्रकाश आदि शामिल रहे और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। *सतना से जिला ब्यूरो चीफ ऋषिकेश त्रिपाठी*

बुधवार, 14 जुलाई 2021

कॉलेज एवं स्कूल की फीस की जाए माफ अभिनव भूदेव पांडे रामपुर बघेलान*

कॉलेज एवं स्कूल की फीस की जाए माफ अभिनव भूदेव पांडे रामपुर बघेलान*

 कॉलेज एवं स्कूल की फीस की जाए माफ अभिनव भूदेव पांडे रामपुर बघेलान

भूपेंद्र पांडे रामपुर बघेलान

 


सतना खबर संग्राम न्यूज़ चैनल नि.प्र करमऊ युवा छात्र नेता अभिनय भूदेव पांडे ने शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि कालेज एवं स्कूल की फीस माफ की जाए क्योंकि कोरोना काल में जहां एक तरफ लोगों का जीना मुश्किल हो गया है वहीं दूसरी तरफ कालेज एवं स्कूल प्रशासन के द्वारा फीस  वसूला जा रहा है। वही अभिनय भूदेव पांडे ने बताया की स्कूल एवं कॉलेज के द्वारा ऑनलाइन क्लास चलवाई जा रही है लेकिन आज भी कुछ अभिभावक ऐसे हैं जो अपने बच्चों को स्मार्टफोन नहीं दिला सकते क्योंकि करो ना कॉल में कुछ घरों की स्थिति दयनीय हो गई है। वही श्री पांडे ने कहा कि ऑनलाइन क्लास पर भरपूर बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है क्योंकि एक तरफ कॉलेज एवं स्कूल की फीस देनी पड़ रही है तो दूसरी तरफ मोबाइल पर रिचार्ज हर महीने करवाने के लिए भी मार झेलनी पड़ रही है।। वही श्री पांडे ने बताया कि की फीस के लिए कालेज एवं स्कूल पर शिक्षकों के द्वारा इतना दबाव बनाया जा रहा है कि अगर फीस जमा नहीं होगी तो परीक्षा फार्म नहीं भरे जाएंगे और ना ही परीक्षा पर बैठने दिया जाएग कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जहां ऑनलाइन क्लास चालू है और बच्चों की फीस जमा नहीं है उन्हें ऑनलाइन क्लास के ग्रुप से हटाया जा रहा है इन कालेजों एवं स्कूलों के शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्री पांडे ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से फीस माफ किए जाने की मांग की है


*सतना से जिला ब्यूरो चीफ ऋषिकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट*

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने ‌सतना के ट्रांसपोर्ट नगर हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने ‌सतना के ट्रांसपोर्ट नगर हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

 बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने ‌सतना के ट्रांसपोर्ट नगर हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ




 *सतना खबर संग्राम न्यूज़ चैनल* सामाजिक संगठन बजरंग सेना सतना के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा के तत्वधान पर  हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया गया जिसमें सभी बजरंग सैनिक उपस्थित रहे और हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्री राम नारों का उद्घोष किया  गया जिसमें मुख्य रुप से अभिषेक मिश्रा विवेक अग्निहोत्री  ऋषिकेश त्रिपाठी रामपुर बघेलान आनंद पांडे पार्थ तिवारी अरुनेंद्र मिश्रा अमर शुक्ला आर्यन निषाद अमित जयदेव विश्वकर्मा सभी लोग उपस्थित रहे।


*सतना से जिला ब्यूरो चीफ ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट*

रविवार, 11 जुलाई 2021

डीजल पेट्रोल और रसोई की बढ़ती महंगाई के विरोध में जबलपुर से सीधी जाते वक्त रामपुर का भ्रमण करते हुए रामपुर बघेलान में ज्ञापन दिया गया*

डीजल पेट्रोल और रसोई की बढ़ती महंगाई के विरोध में जबलपुर से सीधी जाते वक्त रामपुर का भ्रमण करते हुए रामपुर बघेलान में ज्ञापन दिया गया*

 *डीजल पेट्रोल और रसोई की बढ़ती महंगाई के विरोध में जबलपुर से सीधी जाते वक्त रामपुर का भ्रमण करते हुए रामपुर बघेलान में ज्ञापन दिया गया*



डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढती महगाई के विरोध में यूवा काँग्रेस द्वारा जबलपुर से सीधी के लिए साईकिल रैली निकाली गई इस आयोजित साईकिल रैली में आज नेमुआँ मोड़ में नगर अध्यक्ष नारेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यूवा काँग्रेस (साईकिल रैली) का भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात रैली में सम्मिलित होकर रामपुर बाघेलान मेन मार्केट होकर तहसील रामपुर बाघेलान में ज्ञापन सौंपा गया


*सतना से जिला ब्यूरो चीफ ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट